प्रयागराज, नवम्बर 15 -- लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस क्लब अशोक, लायंस क्लब गौरव, लायंस क्लब चिराग और लायंस क्लब अनुभव की ओर से शनिवार को कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में यातायात व नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसीपी शैलेंद्र सिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि अरुण जायसवाल, डॉ. संजय लाल, धीरेन्द्र मिश्रा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर एसीपी ने कहा, नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए। मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान ने कहा कि नशा से मुक्ति के उपाय बताए। सुरेश चहल ने साइबर अपरोध के प्रति जागरूक किया। स्वागत प्राचार्य प्रो. गीतांजलि मौर्या, संचालन प्रो. एसपी वर्मा, आभार ज्ञापन सीएस चौबे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...