पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के थाना चौक के समीप नव निर्मित ट्रैफिक व साईबर थाना के नए भवन का उद्घाटन आईजी विवेकानंद ने किया। उनके साथ एसपी स्वीटी सहरावत भी मौजूद थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना परिसर में छायादार व फलदार वृक्ष भी लगाए। जी प्लस थ्री ग्राउंड फ्लोर वाले इस भवन में सबसे नीचे पुलिस कर्मियों के लिए ट्रेनिंग का कमरा के साथ अफसरों के आवासन की सुविधा है। यह भी पढ़ें- केहाट थाना में चाहरदीवारी नहीं, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्तावभवन की सुविधाएं इसके प्रथम मंजिल पर यातायात थाना कार्यालय बनाया गया है। जहां ट्रैफिक डीएसपी व थानाध्यक्ष के अलग-अलग चैम्बर के साथ थाना का सिरिस्ता, पुलिस कर्मियों के लिए कमरे, महिला व पुरूष हाजत, कम्प्यूटर कक्ष व आगंतुकों के बैठने के लिए स्थान आदि उपलब्ध हैं। दूसरी मंजिल पर सा...