पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान 124 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...