प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- माघ मेले में कल्पवासी यात्रियों के जाने को लेकर प्रशासन ने बाजार के चौराहों और तिराहों पर ज्यादा भीड़ होने के कारण बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन करवा दिया है। शुक्रवार को कस्बे में वाहनों का लगातार आना-जाना बना हुआ था। क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह चौराहे पर वाहनों को पास करवाने के लिए कुछ देर तक खड़े रहे। जैसे ही पुलिस ने फोटो खींचकर खानापूर्ति किया। उसके बाद चौराहे से पूरी फोर्स जाम हटवाने के बजाय वहां से हट गई। पुलिस हटने के बाद चौराहे पर दोबारा जाम लग गया। घंटेभर जाम में कल्पवासी यात्रियों के साथ बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। सरकार के आदेश के बाद भी पुलिस जाम हटवाने का जिम्मा नहीं संभाल रही है। यात्रियों का आरोप है कि कस्बे की पुलिस की लापरवाही के चलते सड़क की पटरिया पर अतिक्रम...