मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर,संवाददाता।नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में गुरुवार को गुरु अरजन देव जी महराज का शहीदी पर्व बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रम में सिख समाज के साथ ही नगर वासियों ने भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गयाकार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े आठ बजे सर्वप्रथम गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहब की समाप्त हुआ। 9:30 से 11:30 बजे तक बाहर से आए रागी जत्था भाई रकम सिंह एवं जनपद के हजुरी जत्था भाई कमलजीत सिंह ने मनोहारी कीर्तन पेश कर साध संगत को निहाल कर दिया। गुरु के शहीदी जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरुद्वारे के प्रधान जसबीर सिंह चड्योक ने बताया कि सन 1606 में मई के ज्येष्ठ माह में जहांगीर ने गुरु को शहीद...