मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मुजफ्फरनगर एसपी देहात के नेतृत्व में तितावी पुलिस व क्राइम ब्रांच ने थाना क्षेत्र के गांव मांडी में दोने पत्तल की फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को मुक्त कराया है। फैक्ट्री में बंधक बनाए श्रमिकों को यातनाएं देकर काम कराया जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के पिता व नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। बंधनमुक्त श्रमिकों की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी चकित रह गए। पुलिस ने मौके से यातनाएं देने में प्रयोग होने वाला भाला, डंडे, बेल्ट बरामद की। यह भी पढ़ें- यातनाएं देकर फैक्ट्री में कराया जा रहा था श्रमिकों से कामएसएसपी का बयान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिकों का बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। एसपी देहात अक्षय संज...