फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। कानपुर के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना को देखते हुये आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की उम्र 30 वर्ष के आस पास की है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक लाल बनियान, नीला लोअर पहने हुये हैं। आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी भी दे दी गयी है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह को मालगाड़ी से एक युवक के कटने की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.