मधुबनी, मार्च 1 -- झंझारपुर। अड़रिया संग्राम स्थित मधुबनी सरकारी पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में यांत्रिक अभियंत्रण के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के साथ-साथ सरकारी नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण एचआर राउंड था, जिसे टीपीओ हेड प्रो. कुमारी शंभवी ने संचालित किया। इस दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नौकरी की आवश्यकताओं की समझ तथा वर्बल एवं नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। अंग्रेजी विभाग की डॉ. अंजलि कुमारी झा ने प्रभावी परिचय प्रस्तुत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर बताए। द्वितीय चरण टेक्निकल राउंड था, जिसका संचालन यांत्रिक विभागाध्यक्ष प्रो. सौरव कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.