मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। शनिवार को भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक बागपत रोड स्थित हरमन सिटी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कुछ अलग अंदाज में नए पदाधिकारियों से परिचय किया। उन्होंने कहा-यह है पश्चिम क्षेत्र की टीम, जीत लें सभी 71 सीटें। कुछ इस तरह भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष ने नई टीम का परिचय प्राप्त किया। परिचय बैठक में 2027 के चुनाव को लेकर टास्क दे दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संभाली। बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया ...