नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- अभिजीत दीपके यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि दीपके को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। दरअसल, वायरल सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अख्तर ने दीपके को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बताया था। अब उन्होंने इस पर सफाई दी है। जावेद अख्तर ने लिखा, 'मैं जावेद अख्तर सबको बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर जो फेक मैसेज चल रहा है कि मैंने CJP की बुराई की है और अभिजीत दिपके को बुरा भला कहा है, वह बहुत ही फेक है। मुझे हैरानी है कि जो लोग दीपके और CJP का विरोध कर रहे हैं, उन्हें मुझ जैसे किसी से क्रेडिबिलिटी उधार लेने की जरूरत पड़ रही है। यह हालत हो गई है। दुखद।'विरोध करने वालों पर किया था तंज सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवा...