नई दिल्ली, अगस्त 29 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा है कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्ता तबाह हो चुकी है। आईआईटी दिल्ली के 31 साल के छात्र ऋषिकेश कुमार की खुदकुशी पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा, देश में ऐसे माहौल की जरूरत है जहां छात्रों को डर ना लगे और उन्हें पूरा समर्थन मिले। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों में भविष्य को लेकर बहुत डर भर गया है। उसे दूर करने की जरूरत है।सबसे अच्छे संस्थान का यह हाल- अभिजीत दीपके उन्होंने कहा, आईआईटी जैसे संस्थानों की गिनती देश के सबसे अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में होती है। पिछले साल में आईआईटी में 65 छात्रों ने खुदकुशी की है। यह हालत हमारे सबसे अच्छे संस्तान की है। जरूरत है कि छात्रों को अलग-थलग ना छोड़ा जाए बल्कि उनका समर्थन किया जाए और उनकी समस्याओं को पहचाना जाए। लेकिन यहां होता यह...