भोपाल, अक्टूबर 6 -- मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार समिति ने आगामी नवरात्रि के त्योहार से पहले मुस्लिम युवाओं और छात्रों से गरबा कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की अपील की है, साथ ही कहा है कि वे केवल रील्स, लाइक्स और व्यूज पाने के लिए गरबों में शामिल न हों। समिति का कहना है कि किसी एक व्यक्ति के काम से पूरे समुदाय की बदनामी हो सकती है। अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए समिति ने कहा कि यह अपील किसी धर्म या गरबा समारोह के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जिम्मेदार व्यवहार, धार्मिक मर्यादा, कानून का पालन और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष जीशान रहमान ने कहा कि यह अपील मुस्लिम युवाओं को गरबा कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से रोकने के लिए की गई है, क्योंकि ये हमारे धार्मिक त्योहार या कार्यक्रम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, 'लोग अपने ...