● पंकज कुमार पाण्डेय, जुलाई 23 -- नीट (NEET) के मुद्दे पर केंद्र के सहयोगी दल भले ही एकजुट नजर आ रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर उनके भीतर छटपटाहट है। इन सहयोगी दलों का मानना है कि इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा मानकर नहीं चल सकते बल्कि छात्रों की चिंताओं का समाधान करने के गंभीर प्रयास का संदेश देना होगा। एक नेता ने कहा यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। इस पर संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें इस मामले को बहुत आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। एक सुझाव यह भी आया है कि सरकार पर अगर ज्यादा दबाव बने तो किसी भी नियम के तहत चर्चा के लिए हामी भरने से नहीं हिचकिचाना चाहिए, क्योंकि इस मुद्दे से छात्रों का सेंटीमेंट जुड़ रहा है। बिहार से जुड़े एनडीए के सहयोगी दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री नरें...