नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर दिल्ली विधानसभा में बुधवार को चर्चा शुरु हुई। इसमें विपक्ष के विधायक शामिल नहीं हुए। इसे लेकर शिक्षा एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित दिल्ली का रोडमैप ही नहीं बल्कि विश्वास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए प्रत्येक वादे को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह सरकार पूरा करेगी।आशीष सूद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट किसी भी सरकार की नीयत, नीति और प्राथमिकताओं का आईना होता है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के दौरान विपक्ष की अनुपस्थिति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह दर्शाती है कि वे दिल्ली के वास्तविक मुद्दों से विमुख होकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। दिल्ली की राज...