घाटशिला, फरवरी 25 -- यह बजट आम जनता के हित में : संजीव सरदार पोटका, संवाददाता। विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट देकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान और आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में है और विकास की इस मजबूत पहल से विपक्ष की निराधार आलोचना स्वतः शांत हो जाएगी। फोटो कैप्शन : 24 पोटका 02, विधायक संजीव सरदार का फाइल फोटो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...