यह पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है: अन्नपूर्णा
कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। शहर का झंडा चौक हमारे तिलैया ही नहीं पूरे कोडरमा जिले का सबसे मुख्य बाजार माना जाता है। ऐसे में अगर इस जगह के व्यवसायी बंधु को पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती तो ऐसे पुलिस वालों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जल्द ही इसकी जानकारी मैं राज्य के वरीय पदाधिकारियों को दूंगी। झंडा चौक पर अगर चोरी हो जाए, तो शहर के अन्य गली-मुहल्लों की सुरक्षा की बात करना बेमानी होगी। शहर के व्यापारियों को पुलिस को हर हाल में सुरक्षा देनी ही होगी। हाल के दिनों में तिलैया थाना में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस किसी का सही तरीके से खुलासा नहीं कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.