झांसी, दिसम्बर 13 -- झांसी में शनिवार को हुए वृहद लोक अदालत ने अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए करीब ढाई लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया। इस दौराना यहां सबसे ज्यादा मामले मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए चालानों के रहे। इसमें भी ओवर स्पीड और बिना हेलमेट वाहन चालन, सीट बेल्ट न लगाने के मामलों में समझौता कराया गया। लोगों को हिदायत भी दी कि यह आपकी सुरक्षा का मामला है। आप अपने परिवार के लिए बहुत कीमत रखते है। कम से कम अपना नहीं तो अपने परिवार का तो सोचो। जज बोले हेलमेट न लागाने से शान नहीं बढ़ती जानन जरुरु चली जाती है। तो हो सके तो सड़क पर चलते वक्त सड़क सुरक्षा के मानकों का ख्याल रखें और कानून को मानें जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वादी और प्रतिवादी अपने मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे ...