नई दिल्ली, जुलाई 8 -- विजय त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार विचारक ओशो कहते हैं कि विज्ञान की शुरुआत संदेह से होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मूलभूत सिद्धांत यह है कि हर बात पर संदेह करो, जब तक कि तुम किसी ऐसे बिंदु पर न पहुंच जाओ, जो निर्विवाद हो। वह सत्य है। विज्ञान ही सच्चा धर्म है, क्योंकि वह तुम्हें सत्य की ओर ले जाता है। तुम्हारे धर्म केवल अंधविश्वास हैं। वे तुम्हें सत्य तक पहुंचने से रोकते हैं। ओशो अभी इसलिए याद आए कि हम आमतौर पर संदेह करने से डरते हैं, समझते हैं कि संदेह का मतलब अविश्वास है। अयोध्या में 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के कामकाज, चढ़ावा चोरी और इसके महासचिव चंपत राय को लेकर जो सवाल उठे, उनमें ज्यादातर लोग संदेह पर ही उंगली उठाते रहे, कई लोग सर्टिफिकेट भी बांटते रहे, जबकि विज्ञान और कानूनी जांच का पहला आधार है संदेह।...