नई दिल्ली, जुलाई 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया। CJP ने उनके व्यवहार को बेहद असंवेदनशील बताया है। उन पर आरोप था कि दिल्ली में संसद कूच के दौरान जब सीजेपी कार्यकर्ता कथित पुलिस बर्बरता का सामना कर रहे थे तब विजेता दहिया के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इनमें वह बर्गर खाते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने उनके इस आचरण की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है।यह आचरण आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि बर्गर विवार के वीडियो ऐसे समय में सामने आए जब प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बरता का सामना कर रहे थे। पार्टी ने दहिया के व्यवहार को आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ करार दिया।ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं CJP ने कहा- ह...