नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली/लखनऊ, वि.सं.। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर बुधवार को सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा नेता ने कहा कि यह डील नहीं, ढील है। भाजपा की उल्टी गणित से जनता फिर पूछ रही है, जीरो बड़ा या 18। इस देश में कोई भी डील जो 70 फीसदी कृषि आधारित जनता के लिए हानिकारक है वो कभी लाभकारी साबित नहीं हो सकती है। कृषि और डेयरी को बचाने का जो झूठ संसद में बोला जा रहा है, उसका संज्ञान भविष्य में लिया जाएगा और झूठा साबित होने पर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि डील की शर्तें निर्धारित और हस्ताक्षरित ही नहीं हुई हैं तो कोई पहले से दावे कैसे कर सकता है। कोई भी ट्रेड लाभ-हानि की तराजू पर तोला जाता है। ऐसे में सवाल यह है कि फायदे में कौन है और नुकसान में कौन। भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.