रामगढ़, मई 30 -- केदला, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा हजारीबाग क्षेत्र ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को झारखंड कोलियरी गेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जेपी झा और संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में संयुक्त मोर्चा की ओर से नेताओं ने कहा कि हजारीबाग क्षेत्र में नए जीएम के पद स्थापन के बाद से श्रमिक संगठनों के साथ बैठक ना करना प्रबंधन की तानाशाही रवैया को दर्शाता है। प्रबंधन के साथ यह लड़ाई ट्रेड यूनियन के अस्तित्व की लड़ाई है। बैठक में नेताओं ने कहा कि 18 मई को 13 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया था लेकिन उसपर आजतक कोई पहल नहीं किया गया। पुन: एक जून को संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें 15 दिनों का अल्टिमेटम दिया जाएगा। इसके बाद भी प्रबंधन हमारी मांगो पर पहल नही...