यह कोई राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि...अपने मेमॉयर पर क्या बोलीं सोनिया गांधी
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित है। सोनिया ने यह भी कहा कि लंबे समय तक उन्होंने अपनी निजी दुनिया को अपने तक सीमित रखा, लेकिन सार्वजनिक जीवन की रोजमर्रा की हलचल से दूर होने के बाद ही वह अपनी जीवन यात्रा को स्पष्ट रूप से देख सकीं। अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' में पुस्तक से संबंधित लिखे एक लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि उनके जीवन की कहानी का सबसे अहम सूत्र प्रेम और उससे पैदा होने वाली निष्ठा रहा है। इसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुई, जहां इटली के एक छोटे से कस्बे की 19 वर्षीय युवती की मुलाकात एक युवा भारतीय छात्र (राजीव गांधी) से हुई। इस रिश्ते ने उन्हें एक नए देश और परिवार से जोड़ा।भारत के प्रति प्रेम सोनिया ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.