सीवान, फरवरी 2 -- सीवान। विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवालने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2026 का यह केंद्रीय बजट जन विरोधी है इसमें गरीब तबके तथा मध्य वर्ग के राहत के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है । रेल बजट में भी बिहार के लिए भी किसी नई घोषणा नहीं की गई है।केंद्रीय वित्त विभाग का बजट तथा रेल बजट में बजट पेश करने की औपचारिकता मात्र की गई है । इस बजट से इस संवेदनहीन सरकार का आमजनों के राहत कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, हरेंद्र सिंह पटेल, श्रीकांत यादव, पिंकु जायसवाल, हरिशंकर यादव शहीद कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.