हरिद्वार, जनवरी 4 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर सड़कों पर गूंज उठी। कांग्रेस ने रविवार को हरिद्वार में न्याय पदयात्रा निकालकर सरकार से जवाब मांगा। यह पदयात्रा शिव मूर्ति चौक से शुरू होकर वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। इसका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। रावत ने कहा कि यह कांग्रेस का ही नहीं, बल्कि हर उस मां-बाप, भाई-बहन और बेटी का आंदोलन है, जो न्याय चाहता है। उन्होंने दावा किया कि अंकिता ने अपनी हत्या से पहले अपने मित्र को बताया था कि उस पर एक वीआईपी को 'विशेष सेवा' देने का दबाव बनाया जा रहा था और उसने जान का खतरा भी जताया था। इसके बावजूद उसकी हत्या हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और वरिष्ठ नेता प्रदीप च...