मुंबई, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई। बारामती में हुए इस हादसे पर एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे हादसा करार देते हुए कहा है कि इसमें कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। बुधवार सुबह 8.46 मिनट पर राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती ले जा रहा लियरजेट 45 क्रैश हो गया था, जिसमें प्लेन में सवार सभी की मौत हो गई। इस हादसे से पूरा पवार परिवार गमगीन है और शरद पवार समेत पूरे परिवार के लोग बारामती पहुंच चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए शरद पवार काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा, ''यह एक हादसा है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र ने एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। यह सिर्फ पार्टी...