अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या,संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शक्ति केन्द्र रानोपाली एवं सहादतगंज के विभिन्न बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शंकरगढ़ बाजार में लगे पुनरीक्षण कैम्प में पहुंचकर अभियान के प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व सांसद ने मतदाता सूची को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे,यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने,मृतकों के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक क...