प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोने की बिक्री प्रभावित होने पर सराफा कारोबारी से ज्यादा कारीगर परेशान हैं। कारीगरों का कहना है कि गहनों की बिक्री कम हुई तो काम मिलना बंद हो जाएगा। काम न मिलने पर गहने बनाने वाले कारीगरों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। मीरगंज में करीब 1500 छोटी-बड़ी सराफा दुकानें हैं। कभी यहां 1100 से अधिक कारीगर नियमित काम करते थे। इनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कारीगर बड़ी संख्या में शामिल थे। आज हालात यह हैं कि दर्जनों कारीगर या तो बेरोजगार हो चुके हैं या मजबूरी में पेशा बदल चुके हैं। कई कारीगर शहर छोड़कर गांव लौट गए हैं, जहां खेती ही उनका सहारा बन गई है। यह भी पढ़ें- सराफा बाजार में बेचैनी, कारोबारी बोले-दुकानें चलेंगी तभी बचेगा रोजगार मंगलवार को एक बार फिर से यहां पर सन्नाटा पसरा था। ...