नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- सोशल मीडिया पर अभी एचसीएल कंपनी के कर्मचारियों की वीडियो वायरल हो रही हैं। दरअसल, समूह ने हाल ही में 50 वर्ष पूरे करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस अवसर को मनाने के लिए, कंपनी ने अपने नोएडा परिसर में कर्मचारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे यह कई लोगों के लिए एक यादगार रात बन गई। कंपनी ने मशहूर सिंगर अर्जित सिंह के कॉन्सर्ट का आयोजन किया था। इसमें संस्थापक शिव नडार भी मौजूद थे। मशहूर सिंगर अर्जित सिंह का कॉन्सर्ट अपने आप में एक बड़ा आकर्षण था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कर्मचारियों के लिए एक और सरप्राइज था। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कर्मचारियों को देर रात सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए व्यवस्था की थी। आयुष सिंह नाम के एक कर्मचारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.