लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लखनऊ स्थित ऐतिहासिक यहियागंज गुरुद्वारे का विकास करने जा रहा है। गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्व, सामुदायिक आस्था और शहर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए पर्यटन विकास पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर और 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की स्मृतियों से जुड़े गुरुद्वारे का पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सभी धर्मों की आस्था का समान रूप से सम्मान करती है। सिख गुरुओं के ऐतिहासिक पदचिह्नों से जुड़े लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारे को पर्यटन मानचित्र पर विशेष रूप से विकसित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस पवित्र विरासत को करीब से जान सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.