लखनऊ, मार्च 22 -- पर्यटन विकास -नादान महल रोड स्थित राज्य संरक्षित स्मारक में ढेरों सुविधाएं विकसित होंगी-सिद्धनाथ मंदिर के सौंर्दीयकरण पर 1.2 करोड़ खर्च होंगे, 60 लाख मंजूर हुआलखनऊ। वरिष्ठ संवाददातातहसील सदर क्षेत्र के यहियागंज के नादान महल रोड स्थित राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला श्रद्धालुओं के लिए संवरेगा। लगभग 300 वर्ष पुराना सिद्धनाथ मंदिर का सौंदर्याकरण और पर्यटन विकास के मद्देनजर कार्य होगा। इस परियोजना पर एक करोड़ दो लाख रुपये अनुमानित खर्च का आंकलन किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से 60 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इन पैसों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएगी।लखनऊ का बड़ा शिवाला सिद्धनाथ मंदिर एक करोड़ से संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐतिहासिक बड़ा शिवाला पर्यटकों के लिहाज से विकसित किय...