जौनपुर, मार्च 11 -- शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। फिल्म 'शोले' में अपनी प्रेमिका बसंती को पाने के लिए वीरू यानी पानी की टंकी पर चढ़ा था। काफी मान मन्नौवल के बाद वह उतरा था, लेकिन जौनपुर में इसके ठीक उल्टा मामला हो गया। शाहगंज के नटौली गांव में मंगलवार को दिन में एक 'बसंती' अपने 'वीरू' को पाने के लिए पारेषण लाइन वाले टॉवर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक उसका ड्रामा चला। हालांकि पुलिस ने समझाकर किसी तरह से नीचे उतारा और परिजनों के हवाले कर दी गई। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का आजमगढ़ जनपद के एक अन्य समुदाय के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने परिजनों के जरिए शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.