यहां से दफा हो @#@#, अमेरिका में भारतीयों से बदतमीजी, खुलेआम दी गाली; रुबियो से जवाब मांग रहे लोग
नई दिल्ली, मई 28 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भले ही US में भारतीयों पर नस्लभेदी हमलों की जानकारी ना हो, लेकिन इससे हकीकत नहीं बदलती। हाल ही में अमेरिका से भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हमले का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने एक भारतीय जोड़े को ना सिर्फ अमेरिका से दफा हो जाने को कहा, बल्कि खुलेआम गालीगलौज भी की। इतना ही नहीं, शख्स की हिम्मत इतनी है कि उसने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट में भारत के प्रति घृणा की बू आ रही है, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो की शुरुआत में एक भारतीय जोड़ा नजर आता है, जो अपने काम में मग्न होते हैं। तभी वहां कैमरे के पीछे से आवाज आती है और एक शख्स, बिना किसी उकसावे के उन्हें गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.