अररिया, मई 17 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। अनुमंडल के रामपुर सहित कई क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले जारी है। कागजों में भले ही प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्ती के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। स्थिति यह है कि खनन माफियाओं का अंकुश लगता नहीं दिख रहा है।

अवैध खनन का खुला खेल सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां अवैध खनन रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में खुलेआम किया जा रहा है। सुबह होते ही ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग जाती हैं और नहरों को काट-काटकर मिट्टी एवं बालू निकाला जाता है। इसके बाद इन्हें बाजारों और निर्माण स्थलों पर धड़ल्ले से बेचा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे खेल में प्रशासनिक भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पुलिस की मौजूदगी लगभग नगण्य है और माफियाओं का न...