बिजनौर, मार्च 7 -- बिजनौर। बिजनौर महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर पेश कर रहा है। प्रशासन से राजनीति तक अहम पदों पर महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। बिजनौर में डीएम के पद पर जसजीत कौर आसीन है तो वहीं सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी क्षेत्र के विकास कराने को प्राथमिकता दे रही है। जिले में महत्वपूर्ण पदों पर महिला आसीन है। बेटे और बेटी में अंतर समझने वालों के लिए वर्तमान में बिजनौर आईना दिखा रहा है। राजनीति हो या प्रशासनिक सेवाएं हर पद पर महिलाएं आसीन है। राजनीति में विधायक से लेकर पालिका चेयरपर्सन और ब्लाक प्रमुख महिलाएं है। यहां महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर है। प्रशासन से राजनीति तक महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। बिजनौर में लगभग हर महत्वपूर्ण और अहम पद पर महिला अधिकारी और महिला जनप्रतिनिधि आसीन है। बिजनौर में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी ने महिल...