नई दिल्ली, जून 2 -- Vibhuvana Sankashti Chaturthi Vrat Katha in Hindi: 3 जून 2026, बुधवार को विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। यह चतुर्थी हर तीन साल में अधिकमास के कृष्ण पक्ष में आती है। इस बार विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन बुधवार होने के कारण इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन दोनों ही भगवान गणेश को समर्पित माने गए हैं। मान्यता है कि अधिकमास में आने वाली विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से भगवान गणेश की कृपा से संकटों से मुक्ति मिलती है। व्रत के पुण्य प्रभाव से जीवन में सुख-शांति और समृ्द्धि आती है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत कथा सुनने या पढ़ने से भी विशेष लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित सिंह और धनु राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर?यहां पढ़ें विभुव...