शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम बरमौला अर्जुनपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के पारंपरिक जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत यहां लाट साहब अपनी बेगम के साथ पूरे गांव में जुलूस निकालते हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ग्रामीणों के अनुसार होली के दिन लाट साहब और बेगम को विशेष रूप से तैयार किया जाता है। लाट साहब को जूतों की माला पहनाकर झाड़ू से स्वागत किया जाता है और हुक्का पिलाया जाता है। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ दोनों को ठेलिया पर बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया जाता है। जुलूस को लेकर सीओ सदर प्रयांक जैन और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सीओ ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, नई परंपरा न जोड़ने और संदिग्ध गतिविधि की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.