चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर में शिक्षा का भविष्य बनकर आये डिग्री कॉलेज अब खुद अंधकार में जाता दिख रहा है। क्षेत्र के जनजातीय, गरीब व असहाय बच्चों के जिस उम्मीद से यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई थी, वह कॉलेज अब विश्वविद्यालय व सरकार की अनदेखी के कारण एक सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। यहां शिक्षकों की भारी कमी है, शिक्षा संबंधी सुविधाएं नहीं के बराबर है। कहने को तो करोड़ों रुपये के लिए कॉलेज को एक आलीशान भवन मिला है, पर शिक्षा सुविधा कुछ भी नहीं। यहां क्लासरूम है, पर ब्लैक बोर्ड नहीं, विषय है पर शिक्षक नहीं, भवन है पर शिक्षा नहीं और इन्हीं सब असुविधा के कारण अब यहां बच्चे सिर्फ नाममात्र का पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में इस महाविद्यालय व यहां के छात्रों का भविष्य राम भरोसे है। 2017 में शुरू हुआ था डिग्री कॉलेज : मनोहरपुर में डिग्री ...