नई दिल्ली, जून 17 -- Yes Bank share: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयर में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर यस बैंक के शेयरों में 6.5% तक की बढ़त हुई और ये Rs.25.45 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब शेयर में उछाल आया है। इस दौरान बैंक के शेयर 15% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। शेयर के फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज का क्या कहना है, आइए जान लेते हैं। बता दें कि यस बैंक शेयर की कीमत 2026 में 17% और एक साल में लगभग 26% बढ़ी है।क्यों आई है तेजी? फंडामेंटल नजरिए से देखें तो हालिया तेजी की वजह यस बैंक की नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। इसका मकसद क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाना, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ाना और ग्राहकों को डेट इन्वेस्टमेंट के मौके देना ...