प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। डॉ. शंभूनाथ सिंह शोध संस्थान काशी की ओर से इस वर्ष के डॉ. शंभूनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार प्रयारागज के यश मालवीय व लखनऊ के रविशंकर पांडेय को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 17 जून को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित साहित्यकारों को 11 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा। संस्थान के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यश मालवीय को उनकी कृति 'काशी नहीं जुलाहे की' का चयन निर्णायक समिति ने किया है। अब तक देश के 24 नवगीतकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- डॉ.शम्भुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार-2026 की घोषणा सोमवार को की गई। चयन समिति ने इस वर्ष के पुरस्कार के लिए प्रयागराज के वरिष्ठ नवगीतकार यश मालवीय एवं लखनऊ के नवगीतकार रविशं...