नई दिल्ली, अगस्त 5 -- सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सलामी बल्लेबाज यश ढुल ने बुधवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में 'शतकीय बम' फोड़ा। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले। यह 23 वर्षीय ओपनर की डीपीएल में दूसरी सेंचुरी है। प्लेयर ऑफ द मैच ढुल ने एकसाथ दो काम कर डाले। उन्होंने जिस बॉल पर शतक कंप्लीट किया, उसी पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत दर्ज की। पुरानी दिल्ली 6 को 141 रनों का लक्ष्य देने के बाद 9 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 13.2 ओवर में टारगेट चेज किया। अभी तक अपने चार मैच में विजयी परचम फहराया है और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।ग्रेवाल ने तहस-नहस किया टॉप ऑर्डर बारिश के कारण मैच 15-15 ओवर का कर दिय...