नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर खबरों में बने हुए हैं। 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म को ऑडियंस की तरफ से खास रिएक्शन नहीं मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में प्रोड्यूसर ने एक्टर के स्टारडम पर सवाल उठाया था। अब यश की मां पुष्पा अरुणकुमार बेटे के बचाव में सामने आई हैं।यश की मां ने किया बेटे का बचाव साल 2023 में फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अर्जुन ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, केजीएफ से पहले यश की की कोई पहचान नहीं थी। अब यश की मां पुष्पा ने बिना किसी का नाम लिए हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजीएफ से पहले उनका बेटा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुका था। उन्होंने कहा, केजीएफ से पहले, यश ने पांच बैक-टू-बैक हिट दिए। तो,...