भोपाल, फरवरी 19 -- मध्यप्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट बेश किया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में 'यशोदा' और 'द्वारिका' नाम से दो नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत बच्चों को अतिरिक्त पोषण के लिए टेट्रा पैक में दूध प्रदान किया जाएगा। 2026-27 में इस योजना के तहत 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट बांटने का लक्ष्य है। आने वाले पांच सालों में इस योजना का आकार 6 हजार 600 करोड़ रुपए है, जिसमें से इस बजट में 700 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रदेश के नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए द्वारिका नगर योजना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत आगामी 3 साल में 5 हजार करोड़ का निवेश लक्षित है। नगरीय क्षेत्रों में आवास हे...