हापुड़, सितम्बर 23 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर के पूर्व छात्र यशु पंवार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस 2025 परीक्षा में अखिल भारतीय 51वीं रैंक प्राप्त की। लेफ्टिनेंट के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।वर्तमान में छात्र यशु पंवार भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून उत्तराखंड में ट्रेनिंग ले रहे हैं। छात्र प्रारंभ से ही मेधावी रहे हैं। इन्होंने विद्यालय से सत्र 2017-18 में 12वीं साइंस की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। छात्र की उपलब्धि पर शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, रविंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, विजय कृषक, नरेश गर्ग, त्रिलोक चंद, रामशरण कौशल, प्रकाश लोहिया, डॉ.सौरभ ...