मुंबई, अक्टूबर 5 -- भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सोमवार को मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जबकि आयुष म्हात्रे को टीम के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया। 42 बार की चैंपियन मुंबई 11 से 15 अक्टूबर तक चंडीगढ़ का सामना करेगी और उसके सत्र का अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलने की उम्मीद है। मुंबई और चंडीगढ़ को हरियाणा, राजस्थान, रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। टीम में भारत के बल्लेबाज सरफराज खान भी शामिल हैं जिन्होंने ईरानी कप में हिस्सा लिया था। टीम में शम्स मुलानी भी हैं जिनके ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत ए को दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने में मदद की थी। म्हात्रे ने इस साल की शुरुआत में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीत दिला...