यशस्वी जायसवाल अनुपलब्ध, शार्दुल ठाकुर बाहर, सूर्यांश शेडगे और रघुवंशी की एंट्री, रणजी ट्रॉफी दूसरे दौर लिए मुंबई की टीम
मुंबई, अक्टूबर 17 -- मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफ़ी के दूसरे दौर से पहले राहत मिली है। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे दूसरे दौर के मुक़ाबले में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी में दो दोहरे शतक लगाने वाले अंगकृष रघुवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। मुंबई को शुरुआती मैच में अपने नए उप-कप्तान आयुष महात्रे के हैमस्ट्रिंग में दोबारा चोट लगने और यशस्वी जायसवाल के भारत ए के न्यूज़ीलैंड दौरे पर जाने के कारण टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल करना पड़ा। उंगली में चोट के कारण अनुभवी शार्दुल ठाकुर भी कम से कम दूसरे दौर में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। शेडगे पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ भारत ए की वनडे सीरीज़ खेलकर टीम में लौट रहे हैं। उन्होंने सीरीज़ के तीसरे मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 60 गेंदों पर 66 रन बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.