पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के तहत यशवंतरी देवी मंदिर में लगने वाले मेले में महिला पुलिस की ओर से पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ में महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए जागरूक भी किया गया। नवरात्रि के मौके पर शहर कोतवाली क्षेत्र के यशवंतरी देवी मंदिर में मेला लगता है। मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण आते हैं। यूं तो मेले में प्रत्येक वर्ष आस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण होता है लेकिन अबकी बार मेला परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास पिंक बूथ तैयार किया गया है। पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शनिवार को पिंक बूथ पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने पहुंचकर शुभारंभ किया। इस दौरान मेले में आई महिलाओं को सीओ सिटी और एसएचओ महिला थाना रीना कुमारी ने महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसम...