यशवंतपुर-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन चली 16 घंटे लेट, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, जुलाई 14 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05552 डाउन यशवंतपुर-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन करीब 16 घंटे लेट चली। वही 15510 डाउन पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। साथ ही 12505 अप कामख्या-आनंदविहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से चली, यात्री रहे परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.