बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखण्ड के यशवंतपुर मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शैलेन्द्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार ने वर्ष 2011 में शारीरिक शिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया था। शिक्षक राजू कुमार ने कहा कि वे सरल स्वभाव के थे और बच्चों के साथ अभिभावक की तरह घुल-मिलकर रहते थे। मौके पर रौशन कुमार, जीतन कुमार, रंजीत कुमार, जन्मजय शाही, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विरेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.