धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद। साउथ सेंट्रल रेलवे के मंदारमनी रेलवे स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण धनबाद की भी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी व सात फरवरी को रद्द रहेगी। वापसी में दो फरवरी और नौ फरवरी को ट्रेन रद्द की गई है। साथ ही धनबाद होकर चलने वाली चर्लपल्ली-रक्सौल 26 जनवरी व दो और नौ फरवरी को रद्द रहेगी। वापसी में 29 जनवरी और 05 व 12 फरवरी को रद्द किया गया है। एक अन्य ट्रेन तिरुपति-रक्सौल 31 जनवरी और सात फरवरी को वापसी में रक्सौल-तिरुपति 03 और 10 फरवरी को रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.