जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- यशवंतपुर-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के तीन घंटे लेट होने से बिहार के दर्जनों यात्रियों की छपरा-थावे एक्सप्रेस छूट गई। इससे मंगलवार रात करीब साढ़े नौ टाटानगर स्टेशन पर हंगामा हो गया। करीब 70-80 यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में एकत्रित होकर ट्रेनों के लेटलतीफी पर आक्रोश जताया। वहीं, बिहार के लिए वैकल्पिक ट्रेन की मांग करने लगे, क्योंकि दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी टाटानगर से जा चुकी थी। यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के टाटानगर आने का समय शाम 6.10 बजे है, लेकिन ट्रेन 9.11 बजे आई। टाटानगर थावे छपरा एक्सप्रेस निर्धारित समय 8.45 बजे रवाना हो गई थी। यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस से उतरे यात्री छपरा एक्सप्रेस के चले जाने की सूचना पाकर भड़क उठे। यह भी पढ़ें- कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों क...